महेंद्र सिंह धोनी को हम माही ,कैप्टन कूल और थाला के नाम से जानते हैं हालांकि धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के तीनों फॉर्मेट टेस्ट , वनडे , टी 20 से सन्याश ले लिया है पर उन्होंने सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है इसीलिए आज हम महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी , आयु , क्रिकेट करियर , उम्र की विस्तार से चर्चा करेंगे महेंद्र सिंह धोनी ने ही हेलिकॉप्टर शॉट का अविष्कार किया था जैसा की आप सभी जानते हैं की धोनी आईपीएल 2025 मे मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं पर शायद आप उन्हे इस साल आखिरी बार CSK की जर्सी मे देख रहे होंगे महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक बायोपिक भी बनाई गई है जिसमे भारत के मशहूर अभिनेता शुशान्त सिंह राजपूत ने धोनी के करैक्टर को बेहतरीन तरीके से निभाया है
Mahendra Singh Dhoni Biography
महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी , आयु , क्रिकेट करियर , उम्र , शिक्षा
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 झारखंड के रांची मे हुआ था इनके पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी देवी था उनके पिता पान सिंह मेकोन कंपनी के जूनियर मैनेजमेंट वर्ग में काम करने लगे। मेकॉन लिमिटेड यह कंपनी केंद्र सरकार के स्वामित्व वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र मे आनेवाली कंपनी है धोनी के पिता को रहने के लिए सरकार से निवासस्थान प्राप्त था धोनी की एक बहन जिनका नाम जयंती है और एक बड़ा भाई जिसका नाम नरेंद्र है जयंती एक शिक्षिका और नरेंद्र राजनीति मे कार्यरत हैं
शिक्षा :
एम एस धोनी ने अपनी शिक्षा डीएवी विद्या मन्दिर , श्यामली , रांची से पूरी की धोनी को बैडमिंटन और फुटबॉल खेलने का शौक था उन्होंने इन खेलों मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जिला और क्लब स्तर की प्रतियोगिताओं मे चुने गए
READ MORE : ROHIT SHARMA BIOGRAPHY IN HINDI
विकेट कीपिंग की शुरुआत :
धोनी को फुटबॉल खेलना पसंद था और वे अपने स्कूल मे फुटबॉल टीम के गोल कीपर थे उनकी कीपिंग की प्रतिभा को देखकर उनके फुटबॉल कोच ने उनको विकेट कीपिंग करने के लिए भेजा जिसमे उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया इसके बाद एम एस धोनी ने 1995-98 की अवधि के दौरान तीन साल के लिए कमांडो क्लब टीम मे विकेटकीपर का स्थान स्थाई रूप से हासिल किया
घरेलू क्रिकेट की शुरुआत :
महेंद्र सिंह धोनी का 1997-98 सत्र के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर -16 चैम्पियनशिप मे उनका चयन हुआ जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। धोनी ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 1998 में बिहार अंडर-19 टीम की तरफ से की। 1999-2000 में एम एस धोनी ने बिहार रणजी टीम में खेलकर अपना पदार्पण किया। देवधर ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और इंडिया ए में केन्या टूर में किए गए प्रदर्शन की बदौलत उनका राष्ट्रीय टीम मे चयन समीति ने महेंद्र सिंह धोनी का चयन किया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत :
टेस्ट डैब्यू :
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना टेस्ट क्रिकेट मे डेब्यू 2 दिसंबर 2004 को श्रीलंका के विरुद्ध किया था और आखिरी मैच 26 दिसंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला था भारत ने 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया और धोनी ने फैसलाबाद में दूसरे टेस्ट में अपना पहला शतक बनाया। उन्होंने केवल 34 गेंदों में पहले पचास रन बनाने के बाद सिर्फ 93 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में कुल 144 पारियां खेलीं हैं और उसमें उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाएं हैं। टेस्ट में उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाएं हैं। धोनी ने 38 स्टंपिंग और 256 कैच पकड़े हैं। उनका एक पारी का सर्वाधिक स्कोर 224 रन है।
READ MORE : VIRAT KOHLI BIOGRAPHY IN HINDI
एकदिवसीय डैब्यू :
धोनी ने अपना वनडे डैब्यू 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के विरुद्ध किया था और आखिरी मैच 10 जुलाई 2019 को न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध खेला था पर धोनी की एक दिवसीय कैरियर की शुरुआत कुछ खास नही रही और वे अपने पहले ही मैच में बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा न रहने के बावजूद भी वे पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम के लिए चुन लिए गए थे। धोनी ने वनडे में कुल 350 मैच खेले हैं जिसमें कुल 297 पारियां शामिल हैं। उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 321 कैच और 123 स्टंपिंग की है धोनी ने वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाए हैं और 1 विकेट भी लिया है। महेंद्र सिंह धोनी का सर्वाधिक स्कोर 183 रन है और वे उस पारी मे नॉटआउट थे जो उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 2005 में बनाया था।
टी20 डैब्यू :
धोनी ने अपना टी20 डेब्यू 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध किया था और आखिरी मैच 22 दिसंबर 2017 में श्रीलंका के विरुद्ध खेला था महेंद्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी विश्व टी20 वर्ल्ड कप मे टीम इंडिया की कप्तानी किया, जिसमें 24 सितंबर 2007 को भारत ने अपनी विपक्षी टीम पाकिस्तान को फाइनल में हरा कर जीत हासिल की और कपिल देव के बाद धोनी दूसरे भारतीय कप्तान बने जिन्होंने विश्वकप क्रिकेट जीता । इन्होंने ने कुल टी20 में 98 मैच खेलें हैं जिसमें कुल 85 पारियां शामिल हैं। 37.60 की औसत से महेंद्र सिंह धोनी ने 1,617 रन बनाए हैं। उन्होंने 57 कैच पकड़े हैं और 34 स्टंपिंग की हैं। धोनी का सर्वाधिक स्कोर 56 रनों का है।
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल मे अपनी कप्तानी मे कुल तीन आईपीएल का टाइटल जितवाया है उन्होंने 2010,2011 और 2018 मे अपनी टीम को अपनी कप्तानी मे आईपीएल की ट्रॉफी जितवाई है वे अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं धोनी ने अपने आईपीएल करियर मे अब तक कुल 241 मैच खेले है और 38.46 की औसत से कुल 5423 रन बनाए है धोनी ने कुल 157 कैच और 47 स्टम्प भी किए हैं उन्होंने आईपीएल मे कुल 23 अर्धशतक लगाए हैं और उनका आईपीएल मे सर्वाधिक स्कोर 84 रन है।
महेंद्र सिंह धोनी का निजी जीवन
महेंद्र सिंह धोनी की शादी उनकी बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत से 4 जुलाई 2010 को हुआ था साक्षी धोनी की बचपन की सहपाठी भी है और साक्षी देहरादून से ताल्लुक रखती हैं धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है जीव का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था
READ MORE : SACHIN TENDULKAR BIOGRAPHY IN HINDI
महेंद्र सिंह धोनी के पुरस्कार :
- महेंद्र सिंह धोनी को 2018 मे भारत के सर्वोच्च पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
- 2007-8 मे धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- 2011 मे धोनी को कैस्ट्रॉल इंडियन क्रिकेट ऑफ थे इयर से भी नवाजा जा चुका है।
- 2009 मे धोनी को पद्म श्री से नवाजा जा चुका है ।
- 2008-9 मे आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ दा इयर और
- 2009,2010 और 2013 मे आईसीसी विश्व टेस्ट एकादश और
- 2006,2008 और 2014 मे आईसीसी विश्व वनडे एलेवन और
- 2011 मे डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट प्राप्त किया ।
FAQs
MS धोनी ने क्रिकेट खेलना कब से शुरु किया था ?
MS धोनी ने 2004 मे अपना अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरु किया था ।
MS धोनी ने अपना पहला शतक कब और किसके खिलाफ लगाया था ?
साल 2005 मे MS धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल शतक लगाया था जिसके बाद से धोनी को उनकी एक अलग पहचान मिली।
MS धोनी ने अपने वनडे डैब्यू मे कितने रन बनाए थे ?
MS धोनी ने अपने वनडे डैब्यू मे 0 रन बनाकर आउट हो गए थे।
CSK ने कुल कितने आईपीएल टाईटल जीता है ?
CSK ने अब तक कुल 5 आईपीएल टाइटल अपने नाम किया है CSK ने यह टाइटल 2010,2011,2018,2021,और 2023 मे अपने नाम किया है।
Mahendra Singh Dhoni Biography -महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी , आयु , क्रिकेट करियर , उम्र इन सभी से जुड़ी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से आप तक पहुचाई गई है अगर इस आर्टिकल को पढ़ते दौरान मिसटाइपिंग या अन्य असुविधा हुई हो तो कमेन्ट के जरिए हमसे साझा करें
इस पेज पर आने के लिए
धन्यवाद🙏