IPL 2026 Trade:आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन से बदलने पर गंभीर बातचीत कर रहे हैं। संजू सैमसन का (CSK) के साथ ट्रेड अंतिम चरण में है। राजस्थान रॉयल्स इस डील में (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करना चाहती है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स इसके लिए तैयार नहीं है। दोनों खिलाड़ी की अगर बात करे तो दोनों ही खिलाड़ी 18 करोड़ रुपये के हैं।
IPL के इतिहास मे सबसे हाई-प्रोफाइल मे से एक राजस्थान रॉयल्स के कथित तौर पर अपने कप्तान और लंबे समय से राजस्थान के विकेट कीपर संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स को सौपने के लिए तैयार है दोनों ही फ्रेंचाईजी ने संबंधित खिलाड़ियों से बात-चीत की है हालांकि की किसी भी टीम ने इस घटना की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए CSK और RR ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को संभावित ट्रेड मे शामिल तीन खिलाड़ियों के नाम बताते हुए रुचि पत्र प्रस्तुत करना होगा ईएसपीएनक्रिकोइन्फो के अनुसार खिलाड़ियों को लिखित सहमति देने के बाद फ्रेंचाईजी समझौते को अंतिम रूप दे सकती है। जिसे बाद मे गवर्निंग काउंसिल द्वारा अनुमोदित किया जाना है ।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (RR IPL 2026 Trade) का प्रबंधन केवल CSK तक ही सीमित नहीं है। वे बाकी टीमों से भी बात-चीत रहे हैं,जैसे सनराइजर्स हैदराबाद ,दिल्ली कैपिटल्स और KKR के साथ भी संपर्क में है। राजस्थान रॉयल्स ने SRH से संपर्क किया था, लेकिन हैदराबाद फ्रेंचाइजी सैमसन को लेकर बहुत उत्साहित नहीं है। उनके पास पहले से ही ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं। SRH सूत्रों ने साफ किया है कि वे ईशान किशन या हेनरिक क्लासेन को नहीं देना चाहेंगे।
